संतकबीरनगर, मार्च 12 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल क्षेत्र की बिसौवा चौकी पर तैनात एक सिपाही और युवक के बीच हाथापाई का वीडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सादे कपड़ों में मौजूद सिपाही एक युवक से हाथापाई करता दिखाई दे रहा है और उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। हिन्दुस्तान समाचार-पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।वायरल वीडियो में पास खड़ी एक महिला सिपाही भी दिखाई दे रही है, जो युवक के साथ कथित दुव्र्यवहार का आरोप लगाते हुए पूरी घटना का वीडियो बनाती दिख रही है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी घटना को लेकर आपस में चर्चा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अभी तक किसी पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.