जौनपुर, सितम्बर 23 -- जौनपुर, संवाददाता। सुरेरी थाने में तैनात सिपाही अभिषेक सिंह की आत्महत्या मामले की जांच के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने जांच टीम गठित किया है। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें शुक्रवार तक रिपोर्ट देनी। ऐसे में एएसपी ने मामले की जांच तेज कर दी है। इसमें बिना सूचना लापता रहने वाले थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह का भी मामला शामिल है। एक सप्ताह पहले एक युवक को जबरन गाड़ी में बैठाकर सुरेरी थाने ले जाने और वहां धन उगाही के बाद छोड़ने की शिकायत सामने आई थी। भनक लगते ही थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह लगभग एक सप्ताह पूर्व बिना अवकाश लिए लापता हो गए। बीते शुक्रवार की रात एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर गंगा सागर मिश्र को थाना प्रभारी तैनात कर दिया। ...