सिपाहियों की कार सूखे तालाब में घुसी, बाल-बाल बचे
लखीमपुरखीरी, मई 21 -- खमरिया। सरकारी कामकाज निबटाकर ईसानगर थाना वापस जा रहे सिपाहियों की कार सूखे तालाब में घुस गई। कार में 3 लोग सवार थे। जो बाल बाल बचे। घटना खमरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 730 पर महरिया के पास हुई। बीती शाम ईसानगर थाना के कांस्टेबल पिंटू वर्मा व कांस्टेबल शुभम वाजपेई चालक नफीस अहमद के साथ काम से ईसानगर थाने से रवाना हुए। शासकीय कार्य का निबटारा कर वापसी के दौरान खमरिया थाना क्षेत्र में हाइवे पर महरिया के पास सड़क पर आ गए जानवर से बचने और बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार महरिया तालाब में घुस गई। यह भी पढ़ें- तालाब में गिरी ओवर स्पीड कार, बाल बाल बचे सिपाही तालाब सूखा होने की वजह से हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीण और खमरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने कार को बाहर निकलवाकर सिपाहियों को था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.