मेरठ, मार्च 7 -- UP News: यूपी के मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सीओ किसान नेता को हड़काते नजर आ रहे हैं। दरअसल सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के मुद्दे पर कलक्ट्रेट में किसान और व्यापारी धरना रहे थे। इसी दौरान सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी पहुंच गए, जिनकी किसानों और व्यापारियों से जबरदस्त बहस हो गई। सीओ का उस वक्त धैर्य जवाब दे गया, जब किसान नेता ने नौचंदी थाने के एसएसआई से अभद्रता कर दी। सिंघम स्टाइल में पहुंचे सीओ ने किसान नेता की जमकर क्लास लगाई। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता। किसान मजदूर संगठन और व्यापारी शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। किसान और व्यापारी नौचंदी थाना पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोशित थे। शुक्रवार रात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.