गोपालगंज, मई 2 -- कुचायकोट। सिपाया-भठवा मुख्य पथ पर सैनिक स्कूल तथा तिवारी मटिहनिया के समीप सड़क पर बारिश के कारण जलजमाव लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों में इस समस्या को लेकर आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि यह सड़क प्रखंड मुख्यालय से जुड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। यह भी पढ़ें- कटिहार : कुरसेला चौक पर जलजमाव, नाला जाम होने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। भाजपा नेता चंदन तिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.