आरा, फरवरी 11 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। सिन्हा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुदरिया बांध के समीप से एक पिकअप वैन में लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुदरिया बांध के रास्ते अवैध रूप से विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। तलाशी के दौरान पिकअप वैन से करीब पांच हजार से अधिक बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत कई लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार तस्कर की पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.