आरा, फरवरी 5 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। सिन्हा बाजार स्थित भगवान शंकर, श्री काली एवं संकटमोचन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को शिव विवाह का भव्य एवं धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। शिव विवाह यात्रा में हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधिवत पूजा-अर्चना का क्रम प्रारंभ हो गया। इसके बाद भगवान शंकर को सुसज्जित पालकी में विराजमान कर नगर परिभ्रमण कराया गया। पालकी यात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ गाजा-बाजा और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। लाल और पीले परिधान में सजे श्रद्धालु "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ पूरे मार्ग में आस्था का परिचय देते रहे। शिव विवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.