देवघर, मार्च 22 -- देवघर। सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप के चेयरमैन सह संस्थापक निरंजन कुमार सिन्हा के समक्ष 28 मार्च 2026 को उनके 55वें जन्मदिवस पर अभिभावकों को विशेष राहत देने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया। इसके तहत सत्र 2026-27 में कक्षा नर्सरी से कक्षा नवमी में 28 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक विद्यालय से जुड़ने वाले नए छात्रों के लिए नामांकन शुल्क को नि:शुल्क किया जा रहा है। साथ ही सत्र 2026-27 में पुराने अभिभावकों के लिए किसी भी प्रकार की फीस में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस संबंध में सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप के चेयरमैन सह संस्थापक निरंजन कुमार सिन्हा ने बताया कि देवघर शहर से लेकर विद्यालय तक हर रुट में स्कूल बस की सुविधा उपलब्ध है। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास की सुव...