चम्पावत, मई 30 -- सतीश जोशी, टनकपुर। टनकपुर-चम्पावत हाईवे में एक कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में कैंटर चालक घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए टनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार शनिवार को टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रहा कैंटर संख्या यूपी 37एटी 7665 एनएच में सिन्याड़ी के समीप खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कैंटर के केबिन में फंसे घायल चालक 22 वर्षीय अनस पुत्र खान मोहम्मद निवासी बुलंदशहर को 108 वाहन के जरिए टनकपुर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल चालक ने बताया कि वह गाजियाबाद से सामान लेकर पिथौरागढ़ जा रहा था।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...