धनबाद, अप्रैल 1 -- सिन्दरी। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने मंगलवार को सिंदरी बस्ती में नई पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क विधायक मद से वैद्यनाथ रजवार के घर से लेकर दामोदर नदी तट तक बनाई जाएगी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य सिंदरी विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने बताया कि विधायक मद के साथ-साथ अन्य सरकारी विभागों के जरिए भी क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। शिलान्यास के दौरान छोटन चटर्जी, बैद्यनाथ रजवार, मिथुन मंडल, भैरव मंडल, पिंटू मल्लिक, धनंजय राजवार, प्रकाश पाल लखीकांत रजवार, तापस, बसंत, मिठू, मनोज, अजय, अभिजीत, बालिका मल्लिक और काजोला देवी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.