सिन्दरी में 21 को होगी पूर्व सांसद एके राय की मूर्ति स्थापित
धनबाद, जुलाई 18 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। मार्क्सवादी चिंतक व पूर्व सांसद का. ए के राय की मूर्ति की स्थापना 21 जुलाई को पीडीआईएल गेट के समक्ष चौक पर की जायेगी। मूर्ति की अनावरण समारोह को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को सिंदरी बस्ती में भाकपा माले की बैठक पोलित ब्यूरो सदस्य पूर्व विधायक आनंद महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समारोह की तैयारियों का जायजा लिया गया। सभी बिन्दुओं पर गंभीरता से विचार विर्मश की गई। आनंद महतो ने कहा कि पूर्व सांसद ए के राय की सिर्फ मूर्ति स्थापना समारोह कार्यक्रम नहीं होगी बल्कि उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का एक संदेश होगा। बैठक में भाकपा माले दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.