धनबाद, मार्च 14 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी थाना अंतर्गत मनोहरटांड से पिछले एक माह से लापता परमेश्वर टुडू का शव हर्ल सिंदरी की ओर जाने वाले रेलवे ट्रेक पर शुक्रवार की सुबह में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त उसके भाई रवि टुडू ने किया। घटनास्थल पर पहुंची सिंदरी पुलिस को रवि टुडू ने बताया कि मृतक परमेंश्वर टुडू पिछले एक माह से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन किया। परंतु परमेंश्वर टुडू की कोई जानकारी नही मिली। शुक्रवार को अचानक परमेश्वर टुडू का शव हर्ल प्रोजेक्ट जाने वाले ट्रैक पर पाया गया। शव पूरी तरह विकृत था। मृतक की गर्दन धड़ से अलग पड़ा था। रवि टुडू ने बताया कि मृतक मानसिक रुप से विक्षिप्त था। शव की स्थिति देखते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या की ज्यादा संभावना है। हर्ल के एच आर हेड विक्रांत कुमार ने बताया कि यह घटना शु...