धनबाद, मार्च 16 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। रामनवमी व ईद पर्व के मद्देनजर रविवार को सिन्दरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता नव पदस्थापित प्रभारी राजेश कुमार ने की। इस दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा रामनवमी और ईद त्योहार आपसी भाईचारा व शांति सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि दोनों पर्व पर हुड़दंगियों पर पेनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने अफवाहों से बचने की सलाह दी। बैठक में मोहम्मद जमालुउद्दीन, जाहिद हुसैन, मुस्तफा, महेन्द्र पाण्डेय, दीपक कुमार दीपू, दिनेश सिंह, गुरचरण सिंह, बिदेशी सिंह, सुरेश प्रसाद, ब्रजेश सिंह, मनोज मिश्रा, दिलीप रिटोरिया, शैलेन्द्र दिवेदी, बासुकी सिंह, अजय सिंह, नीरज सिंह, रंजीत कुमार, जितेंद्र शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...