धनबाद, मार्च 14 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी के जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमा की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद मस्जिद कमेटी की ओर से रमजान माह पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मौके पर मौलाना ने रोजेदारों को नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि रोजा रखने से इंसान में सब्र और सहनशीलता का भाव विकसित होता है और व्यक्ति जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील बनता है। उन्होंने आगे कहा कि रमजान का पवित्र महीना इबादत संयम और भाईचारे का संदेश देता है। इफ्तार पार्टी में सिंदरी के रोजेदारों के साथ साथ बच्चे बुजुर्ग युवा शामिल हुए। इफ्तार पार्टी में झारखंड पेट्रोलियम एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक सिंह झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह झारखंड बचाओ संग्राम समिति के अध्यक्ष कौशल सिंह कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजय कुमार पूर्व पार्षद दिनेश सिंह वार्ड 53 के पार्षद गण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.