धनबाद, अप्रैल 30 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। शहरपुरा स्थित शिव मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग के पुनर्प्रतिष्ठापन महोत्सव का बुधवार को भक्तिमय आगाज हुआ। इस पावन अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। अनुष्ठान की शुरुआत पंडित अमरनाथ झा और देवघर से आए विशेष विद्वान पंडित विक्की मिश्र, सुबोध झा, उंकारनाथ झा, गौतम मिश्र, आशीष चौधरी, राजेश चौधरी और कृष्णमोहन झा के सानिध्य में हुई। विद्वान पंडितों ने वरुण देवता का आह्वान कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिव मंदिर पोखरा से कलशों में जल भरवाया। कलश पूजन के पश्चात 301 पीतांबर धारी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर वरुण देवता और मां गंगा-जमुना-सरस्वती का ध्यान करते हुए नगर भ्रमण किया। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः शिव मंदिर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.