सिनौली में आग से गृहस्थी जलकर राख
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 16 -- कायमगंज, संवाददाता। सिनौली गांव निवासी फद्दन खाँ की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग में घर के अंदर रखी चार चारपाई, तीन साइकिलें और सिंचाई के लिए रखा इंजन पंप सेट पूरी तरह जल गया है। इतना ही नहीं, झोपड़ी में रखा सारा कपड़ा, गेहूं, आटा और अन्य सभी राशन सामग्री भी जलकर राख हो गई है। पीड़ित ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक ग्रामीण इकट्ठा होते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक गृहस्थी का सारा सामान जल चुका था। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.