मेरठ, मार्च 9 -- मवाना कस्बे में प्रिया टाकीज के पास खड़ी पिकअप गाड़ी में सिर में हुए जानलेवा हमले में घायल शुबहान की सोमवार सुबह दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। मवाना के खतौलिया चौक निवासी शुबहान पुत्र रिजवान को कुछ दिन पहले हुए विवाद के चलते आरोपी जैद उर्फ बुशरान और जुबैर घर से बुलाकर प्रिया टाकीज के पास खड़ी पिकअप गाड़ी तक ले गए थे। गाड़ी में बैठकर तीनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान जुबैर ने पिस्टल निकालकर शुबहान के सिर में गोली मार दी और दोनों आरोपी फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शुबहान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.