मेरठ, फरवरी 17 -- मवाना। मवाना के कपिल सिनेमा में रविवार को उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब सूबे के राज्य मंत्री दिनेश खटीक अपने समर्थकों के साथ फिल्म 'गोदान' देखने पहुंचे। मिल रोड स्थित कपिल सिनेमा में राज्य मंत्री ने समर्थकों के साथ फिल्म 'गोदान' देखी। फिल्म के सामाजिक संदेश और ग्रामीण जीवन की सशक्त प्रस्तुति की उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि 'गोदान' जैसी फिल्में समाज को जागरूक करने का कार्य करती हैं और हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती हैं। फिल्म प्रदर्शन के बाद राज्य मंत्री ने कहा कि भारतीय सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज को दिशा देने का भी काम करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ऐसी फिल्मों को देखें जो सामाजिक मूल्यों और वास्तविक जीवन की समस्याओं को दर्शाती हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.