हरदोई, मई 1 -- हरदोई। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर के सिनेमा चौराहा पर राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने भगवान गौतम बुद्ध की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन त्याग, करुणा और अहिंसा का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा की स्थापना से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण को बल मिलेगा और लोगों को प्रेरणा मिलेगी। यह भी पढ़ें- भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की वंदना कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.