लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- 5 फरवरी को रोडवेज के एआरएम द्वारा जारी आदेश के बाद भी सिनेमा चौराहे पर रोडवेज बसों का ठहराव नहीं रुका, तो अब एआरएम सख्त हो गए हैं। सिनेमा चौराहे पर पुलिस की मदद से बैनर लगाकर बस चालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गोला के महत्वाकांक्षी छोटी काशी कॉरिडोर को स्थायी जाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में आखिरकार ठोस कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम गोला डिपो ने सिनेमा चौराहे पर खड़ी की जा रही निगम एवं अनुबंधित बसों पर सख्ती के निर्देश जारी किए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोला डिपो महेश चन्द कमल ने तत्काल प्रभाव से सभी निगम एवं अनुबंधित बसों को केवल गोला बस स्टैंड से ही संचालन करने के निर्देश दिए थे और निगरानी रखने को सिनेमा चौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.