सिनेमाघर के लाइसेंस एकल खिड़की से मिलेंगे, ऑनलाइन होगा आवेदन
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- पुरानी बहु-एनओसी व्यवस्था समाप्त, अब जिला स्तर पर एकीकृत लाइसेंसिंग व्यवस्था नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के सिनेमैटोग्राफ लाइसेंस जारी एवं नवीनीकरण करने की प्रक्रिया को दिल्ली सरकार ने आसान बना दिया है। इसको अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध बनाने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) सरकार ने अधिसूचित की है। इसके तहत वर्षों से चली आ रही अलग-अलग विभागों से एनओसी लेने की प्रक्रिया को समाप्त करते हुए एकीकृत एकल खिड़की व्यवस्था को लागू किया गया है। इसके लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन होगा और तय समय में लाइसेंस जारी होगा।
नई व्यवस्था का विवरण नई एसओपी के अंतर्गत राजस्व विभाग के जिला प्रशासन के अधीन गठित जिला समिति लाइसेंसिंग (डीएलसी) आवेदन पर अंतिम निर्णय लेगी। इसका अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.