आजमगढ़, अगस्त 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा के साथ ही वंदे मातरम की 150वीं जयंती के क्रम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का भावपूर्ण गायन किया जायेगा। शासन के निर्देश के क्रम में 14 और 15 अगस्त को जनपद के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का अनिवार्य रूप से प्रसारण किया जायेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रतिष्ठानों, संस्थाओं, जनपदवासियों से अपील किया कि तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर एवं तिरंगा प्रदर्शनी कार्यक्रम को हर घर तिरंगा डॉट कॉम पोर्टल पर अपलोड करें। जनपद के सभी स्कूल, कालेजों व अन्य संस्थानों, विभागों व अन्य स्थलों पर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को कल्चरल इवेन्ट डॉट इन पर फोटो वीडियो अपलोड करें। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर देशभ...