मिर्जापुर, जून 16 -- मिर्जापुर। दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार सिनेमाघरों एवं मल्टीप्लेक्स में दिव्यांगजनों के सिनेमा हॉल्स/मल्टीप्लेक्स में सहज पहुंच के लिए यांत्रिक एवं भौतिक सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है। डीएम पवन कुमार गंगवार ने सोमवार की शाम कलक्ट्रेट सभागार में इस संबंध में सभी विभागीय अफसरों की बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किया। कहा कि दिव्यांगजनों को सुविधा मुहैया कराने के लिए एक हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया जाए। जिले के सभी एकल एवं मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों के संचालकों को इस संबंध में प्रेरित किया जाए। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के सभी मल्टीप्लेक्स/एकल स्क्रीन छविगृह के संचालकों/प्रबन्धक भी मौजूद रहे। उन्होने सभी एकल एवं मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों के सं...