जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- कला और साहित्य के संगम जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का समापन समारोह खास रहा। अंतिम दिन पंचायत वेब सीरीज फेम पंकज झा उर्फ विधायक जी और पद्मश्री गुलाबो सपेरा की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उड़ता पंजाब फेम फिल्म निर्देशक अभिषेक चौबे और अभिनेता पंकज झा के साथ हुई बेबाक बातचीत में फिल्म इंडस्ट्री की चुनौतियों और सच्चाइयों पर चर्चा हुई। इस दौरान पंकज झा ने अपने विचार स्पष्ट शब्दों में रखते हुए सिनेमा पर तीखी टिप्पणी भी की। 'लकीरों में छुपा सच-हिंदी कार्टून की ताकत' विषय पर आयोजित परिचर्चा में मशहूर कार्टूनिस्ट आबिद सुरती और मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में कार्टूनिस्ट का काम किस तरह जोखिम भरा हो गया है। इस सत्र में कार्टून, पोर्ट्रेट और कैरिकेचर के अंतर को भी रेखांकित किया गया। एक अन्य सत्र में...