धनबाद, दिसम्बर 1 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में रविवार को बीआरपी-सीआरपी महासंघ की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में महासंघ का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से सिनू मंडल नई कमेटी के अध्यक्ष और नीरज कुमार लाला महासचिव बनाए गए। इसके अलावा महेश प्रसाद कोषाध्यक्ष, कुमार गौरव व प्रदीप कुमार पंडित उपाध्यक्ष, अब्दुल गफ्फार सह सचिव और सोमनाथ प्रसाद मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य प्रतिनिधि के रूप में बिराज दास (धनबाद), चंदन कुमार मिश्रा (निरसा), हेमलाल ठाकुर (तोपचांची), धनंजय मंडल (पूर्वी टुंडी), माथुर रवानी (बलियापुर), निरंजन पांडेय (बाघमारा), प्रवीण कुमार गुप्ता (टुंडी) और राजेश कुमार मंडल (गोविंदपुर) का चयन किया गया। बैठक में जिलेभर के कई बीआरपी व सीआरपी मौजूद थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.