जमशेदपुर, जुलाई 20 -- दक्षिण पूर्व रेलवे के जोनल प्रशिक्षण संस्थान (जेडआरटीआई) सिनी में शनिवार को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित संतोष कुमार ने अतिथि व्याख्याता के रूप में प्रशिक्षण दिया। दक्षिण पूर्व रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे के 65 रिफ्रेशर ट्रेन मैनेजरों ने इसमें भाग लिया। इस दौरान संतोष कुमार ने दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के महत्व, एंबुलेंस सेवा 102 और 108 का उपयोग, घायलों की ट्रायेज प्रक्रिया, सुरक्षित परिवहन, प्राथमिक उपचार और सीपीआर की विधि पर विस्तार से जानकारी दी। बरसात के मौसम में सर्पदंश से बचाव, विषैले और विषहीन सांपों की पहचान तथा आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों पर भी विशेष चर्चा हुई।डेमोंस्ट्रेटर यह भी पढ़ें- सिनी में रेलकर्मियो...