सराईकेला, अप्रैल 30 -- सरायकेला । रिश्तों की मर्यादा और मानवीय संवेदनाओं को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी बाजार से सामने आई है। यहाँ एक 75 वर्षीय बुजुर्ग, टोसे हांसदा, अपनों की प्रताड़ना के कारण इस चिलचिलाती धूप में सड़क किनारे भीख मांगने को मजबूर हैं।सरायकेला प्रखंड के मोहितपुर पंचायत (महादेवपुर टोला भद्रोडीह) निवासी टोसे हांसदा ने रूंधे गले से अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि पत्नी के निधन के बाद वे अपने इकलौते बेटे के साथ रहते थे। लेकिन पिछले कुछ समय से उनके बेटे और बहू का व्यवहार उनके प्रति क्रूर हो गया। आरोप है कि उन्हें समय पर भोजन नहीं दिया जाता था और अक्सर उनके साथ मारपीट की जाती थी। अंततः उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया। पिछले सात दिनों से टोसे हांसदा सीनी बाजार की तपती सड़कों पर ब...