भागलपुर, मार्च 29 -- मालदा मंडल रेल के सिनियर डीसीएम कार्तिक सिंह ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। घंटों तक चले औचक निरीक्षण में टिकट बुकिंग काउंटर, पैनल रूम, डॉरमेट्री, अतिथि कक्ष आदि का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर वस्तु स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बताया कि कई कमियां पाई गयी है। जिसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की कमी दिखी, जिसको लेकर पेनल्टी किया जाएगा। स्टेशन के शौचालय की साफ-सफाई की स्थिति से संतुष्ट नहीं दिखे। बताया गया कि जल्द ही यहां मोबाइल फूड वैन, कैटरिंग स्टॉल, फूड प्लाजा आदि की सुविधा पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टिकट चेकिंग अभियान रेगुलर स्टेशन पर किया जाएगा। जिसको लेकर निर्देशित किया गया है। श्रावणी मेला के पूर्व कांवरियों को बेहतर ...