गोड्डा, अप्रैल 26 -- महगामा प्रतिनिधि। शुक्रवार को रांची में आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026 कार्यक्रम में गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत सिनपुर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र पासवान को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर प्रदान किया गया। साथ ही पंचायत के नाम से चार लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया गया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत पंचायतों एवं जनप्रतिनिधियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सिनपुर पंचायत को विशेष रूप से उत्कृष्ट ग्राम पंचायत श्रेणी, स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत श्रेणी तथा श्रेष्ठ ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.