गाजीपुर, मई 21 -- खानपुर। क्षेत्र के सिधौना रामपुर रेलवे हॉल्ट पर लंबे समय से टिकट घर बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर क्यूआर कोड लगाए जाने का दावा किया है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई दे रही है। स्टेशन परिसर में कहीं भी क्यूआर कोड चस्पा नहीं मिला और टिकट खिड़की भी बंद पड़ी रही। स्थानीय निवासी नागेन्द्र शर्मा और गुलाम गौस ने इस समस्या को लेकर पीजी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के जवाब में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.के. सिंह ने बताया कि टिकट अभिकर्ता की निविदा समाप्त हो चुकी है और कई बार निविदा आमंत्रित किए जाने के बावजूद कोई वैध आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- सिधौना हाल्ट पर नहीं लगा क्यूआर कोड उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों...