गाजीपुर, अप्रैल 25 -- खानपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के सिधौना गांव में प्रस्तावित दो मंजिला बहुउद्देशीय पंचायत उत्सव भवन के निर्माण की शुरुआत 29 अप्रैल को भूमि पूजन के साथ होगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद निर्माण कार्य औपचारिक रूप से प्रारंभ हो जाएगा। यह उत्सव भवन क्षेत्र में सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। ग्रामीणों में परियोजना को लेकर खासा उत्साह है। भवन बनने से आसपास के करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को मुंडन, बरीक्षा, तिलक, विवाह जैसे आयोजनों के लिए सुलभ व किफायती सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे महंगे मैरिज लॉन पर निर्भरता कम होगी और क्ष...