गाजीपुर, मई 12 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिधौना बाजार में सोमवार को गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे किनारे राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। तिरंगा लहराते ही पूरा क्षेत्र "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों के बलिदान के कारण ही देश सुरक्षित है और हमें उनके सम्मान को हमेशा बनाए रखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि सिधौना में इतने भव्य रूप में राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण गर्व की बात है, जिससे युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होगी। जिला...