सिधौना में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल
गाजीपुर, अगस्त 3 -- गाजीपुर (खानपुर)। कांवड़ यात्रा के लिए लागू रूट डायवर्जन के बाद एक ही लेन में चलने पर रविवार देर रात सिधौना बाजार में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एक चालक घायल हो गया। एयरबैग खुल जाने से कारों में सवार अन्य लोगों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार वाराणसी की ओर से आ रही कार को निलेश कुमार निवासी राजीव नगर, सिगरा (वाराणसी) चला रहे थे। सामने से आ रही कार से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सामने वाली कार दीपक सिंह निवासी झोटना, भुड़कुड़ा की थी। लेकिन चालक शुभम कुमार निवासी मनिहारी खास चला रहा था जिसके सिर में चोट लग गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। हादसे के चलते स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.