गोपालगंज, अप्रैल 19 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर बाजार में रविवार को बाइक के धक्के से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका स्व. नंदलाल बैठा की पत्नी रसमुनिया देवी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला सलेमपुर बाजार पर किसी काम के लिए गई हुई थी। काम होने के बाद वह वापस अपने घर पैदल ही लौट रही थी। इस बीच तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। यह भी पढ़ें- बाइक के धक्के से घायल महिला की मौत जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की सूचना परिजनों को दी गई। उ...