सिधवलिया में पहुंची वैश्य अधिकार यात्रा
गोपालगंज, जुलाई 7 -- सिधवलिया। पश्चिम चंपारण के भितिहरवा से निकली वैश्य अधिकार यात्रा मंगलवार की शाम सिधवलिया पहुंची। इस दौरान हिंदुस्तान इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता के नेतृत्व में मधेशिया कॉम्प्लेक्स में बैठक हुई। बैठक में 9 जुलाई को पटना के गर्दनीबाग में आयोजित एक दिवसीय धरना में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने वैश्य आयोग, कंसार एवं मिष्ठान कल्याण बोर्ड के गठन, वैश्य समाज की सुरक्षा, युवाओं को कम ब्याज पर ऋण और राजनीति में उचित भागीदारी की मांग उठाई। बैठक में राजेंद्र गुप्ता, प्रभुनाथ गुप्ता, राजीव रंजन कुशवाहा, बाबासाहेब साह, नितेश कुमार, पप्पू साह व पशुपति गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.