गोपालगंज, फरवरी 3 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया थाना क्षेत्र के हसनपुर चौक स्थित एक दुकान से पुलिस ने सोमवार को चोरी का 350 लीटर डीजल बरामद किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने डीजल चोरी में इस्तेमाल होने वाले पाइप और प्लास्टिक के डिब्बे भी जब्त किए हैं। बरामद डीजल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों से चोरी किया गया था। थानाध्यक्ष श्याम देव झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हसनपुर चौक स्थित दुकान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तेल कटवा गिरोह के सदस्य मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार और ओमप्रकाश के रूप में हुई है, जो हसनपुर गांव के निवासी हैं। वर्तमान में दोनों मजागढ़ थाना क्षेत्र के मुजावना गांव में रह रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.