गोपालगंज, मई 4 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया प्रखंड में अचानक आए तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से अफरातफरी मच गई। आंधी के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। जगह-जगह 11 हजार वोल्ट के बिजली तार पोल से अलग हो गए। एहतियात के तौर पर विद्युत विभाग ने कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी। तेज हवा के कारण बाजार क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ। करीब दो दर्जन से अधिक ठेला-खोमचा और छोटी दुकानों का सामान सड़क पर बिखर गया। जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कई जगहों पर अस्थायी दुकानों और ठेलों को भी नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- सिधवलिया में आंधी में उड़े ठेले खोमचे स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। टूटे बिजली के तारों व खंभों से दूर रहने की चेतावनी जारी की है। बिजली कंपनी की टीम क्षतिग्रस्त लाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.