गोपालगंज, मार्च 29 -- सिधवलिया। प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जलालपुर की छात्रा निशु कुमारी गुप्ता ने 403 अंक व उनकी चचेरी बहन मानवी कुमारी ने 450 अंक प्राप्त किया है। वहीं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय डुमरिया ईस्ट की नंदनी कुमारी ने 425 अंक ,वर्षा कुमारी ने , गीता कुमारी ने 455 अंक और प्रीति कुमारी ने 387 अंक प्राप्त किए हैं। राम मनोहर लोहिया उच्च विद्यालय टेक्नवास के संदीप कुमार ने 401 अंक और कौशल्या पांडे ने 378 अंक हासिल किए। इसके अलावा बुचेया हाईस्कूल के ऋषम कुमार सिंह ने 408 अंकप्राप्त कर सफलता पाई। छात्रों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.