गोपालगंज, दिसम्बर 5 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में मारपीट तथा लूटपाट के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना सदौवा गांव की है। सरोज कुमार रावत शुक्रवार को गोपालगंज कोर्ट में बेल कराने गए थे। कागज लेने के लिए जब वे घर पहुंचे तो पड़ोसियों से पूर्व विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना अध्यक्ष ने राकेश रावत, विकास रावत, प्रकाश रावत, देवंती देवी, प्रेम कुमार और ममता भारती सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच जारी है। दूसरी घटना मौजा खजुरिया की है। निक्की देवी ने आ...