गुड़गांव, मार्च 23 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सिधरावली गांव में सिग्नेचर बिल्डर के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में नौ मार्च की रात को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की दीवार गिरने से हुई सात मजदूरों की मौत के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने इस दुखद घटना का स्वत संज्ञान लेते हुए इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताया है और संबंधित विभागों से जवाब तलब किया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने मामले की अगली सुनवाई 13 मई 2026 को तय की है। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा, सदस्य कुलदीप जैन और दीप भाटिया के पूर्ण आयोग ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आयोग ने स्पष्ट किया कि कंक्रीट की रिटेनिंग वॉल का ढ़हना निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और गंभीर लापरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.