गुड़गांव, जनवरी 7 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम जिला के सिधरावली स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र को अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही केंद्र में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मियों की नियुक्ति के लिए करीब 36 लाख रुपये की मंजूरी भी दी गई है। इस फैसले से सिधरावली सहित आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीणों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान उन्होंने इस बात की भी मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। उपस्वास्थ्य केंद्र के पीएचसी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.