सिद्ध शक्तिपीठ माता कात्यायनी मंदिर पहुंचे आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा, की पूजा-अर्चना
खगडि़या, मई 25 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत स्थित प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ माता कात्यायनी मंदिर में सोमवार को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा पहुंचे। दिन के करीब 11 बजे मंत्री ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ माता कात्यायनी की। पूजा-अर्चना की तथा राज्य के कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडितों द्वारा पूजा संपन्न कराई गई। मंत्री रत्नेश सदा ने माता कात्यायनी से प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन एवं आपदा से सुरक्षा की प्रार्थना की। मंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष चहल-पहल देखी गई। इस अवसर पर खगड़िया जिला जदयू अध्यक्ष अनुराधा कुमारी, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्देश्वरी राम सहित सैकड़ो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.