सिद्ध बाबा घाट को तलाश रहे श्रद्धालु, दो माह में बदल गई पूरी तस्वीर
बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- अहार क्षेत्र का सिद्ध बाबा गंगा घाट कभी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। दूर-दराज से लोग यहां गंगा स्नान के लिए पहुंचते थे और स्नान के बाद सिद्ध बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करते थे। अमावस्या और पूर्णिमा के अवसर पर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती थी। लेकिन पिछले दो माह में गंगा की बाढ़ और तेज कटान ने घाट की पूरी तस्वीर बदल दी है। अब यहां आने वाले श्रद्धालु उस स्थान को तलाशते नजर आते हैं, जहां कुछ समय पहले तक कच्चा घाट हुआ करता था। पिछली बाढ़ में मंदिर, धर्मशालाएं और साधु-संतों के मठ गंगा की धारा की चपेट में आए थे। इस बार की बाढ़ में कच्चे घाट के साथ उससे जुड़ा बड़ा क्षेत्र भी कटान की भेंट चढ़ गया। करीब 400 मीटर के दायरे में हुए कटान में साधु-संतों की झोपड़ियां, मठ, दर्जनों पेड़-पौधे, मेला स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.