सिद्ध बाबा गंगा घाट पर किसानों ने किया जल सत्याग्रह
बुलंदशहर, जुलाई 20 -- अहार थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा गंगा घाट पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के मंडल अध्यक्ष युवा गौरव नागर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर जल सत्याग्रह किया। प्रदर्शन गांव चांसी से शुरू होकर मढ़िया फतेहपुर होते हुए सिद्ध बाबा गंगा घाट पहुंचा। इसमें क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से आए बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। किसानों ने आरोप लगाया कि गंगा किनारे हर वर्ष बाढ़ से होने वाले कटान के कारण हजारों बीघा उपजाऊ भूमि गंगा में समा चुकी है, लेकिन प्रशासन द्वारा आज तक कोई स्थायी कटानरोधी कार्य नहीं कराया गया। साथ ही प्रभावित किसानों को मुआवजा भी नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सिद्ध बाबा गंगा घाट पर महिलाओं के लिए वस्त्र परिवर्तन कक्ष, शौचालय, पक्का श्मशान घाट तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.