सिद्ध बाबा के पास कार-पिकअप की टक्कर में चार घायल
पीलीभीत, मई 25 -- पीलीभीत। माधोटांडा रोड पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास कार और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। हादसे के समय कार सवार श्रद्धालु सिद्ध बाबा पर भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसा रविवार सुबह करीब पांच बजे थाना गजरौला क्षेत्र में हुआ। न्यूरिया से श्रद्धालु कार में सवार होकर सिद्धबाबा में भंडारा करने के लिए जा रहे थे। कार में गैस सिलिंडर समेत भंडारे का अन्य सामान रखा हुआ था। हादसा होते ही मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना पुलिस को दी गई तो गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान महेश पुत्र घासीराम निवासी दियोरनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.