बदायूं, फरवरी 18 -- उझानी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोरा गांव की सरकारी भूमि पर स्थित सिद्ध बाबा की समाधि को लेकर हिंदू संगठनों और ग्रामीणों ने रोष जताया है। उनका कहना है कि समाधि स्थल पर हरे झंडे और हरी चादर चढ़ाए जाने से समुदाय विशेष के लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। मंगलवार को ग्रामीणों ने बताया कि यह समाधि पहले सड़क की दूसरी ओर स्थित थी। सड़क चौड़ीकरण के दौरान गांव वालों की आपसी सहमति से दो दिन पहले इसे हटाकर वर्तमान स्थान पर पुनः स्थापित किया गया था, जिसके बाद वहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी बीच स्थल पर उर्दू में लिखावट, हरे झंडे और हरी चादरें लगा दी गईं, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। इस मामले में ग्राम प्रधान अमृत लाल, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.