सिद्ध पीठ माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रावण मास का शुभारंभ, रुद्राभिषेक के साथ गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
शामली, जुलाई 31 -- नगर स्थित सिद्ध पीठ माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रावण मास का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। नगर के सिद्ध पीठ माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रावण मास के प्रथम दिन धार्मिक आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। मंदिर के पुजारी पंडित बृजमोहन शर्मा ने भगवान आशुतोष का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा में नगर के दर्जनों श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Jhansi News: जलाभिषेक-रुद्राभिषेक, जाप-पाठ और मंत्रोच्चारण पूजन-अर्चन के उपरांत श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.