सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर में कांवड़ मेले की तैयारियां तेज
मेरठ, अगस्त 7 -- सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर में 9 से 12 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंदिर परिसर में झूले और अस्थायी दुकानों की स्थापना शुरू हो गई है, जबकि व्यवस्था समिति श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटी है। इस बार मेले में करीब 10 हजार शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। समिति के सदस्य हरजिंदर सिंह और लाखन सिंह ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और दर्शन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मेले के संचालन के लिए इस बार ठेका रामराज निवासी वीरेंद्र को दिया गया है, जबकि कांवड़ियों के भोजन की व्यवस्था के लिए हलवाई का ठेका 25 हजार रुपये में छोड़ा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.