फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- फिरोजाबाद। नगर में शीतलनाथ दिगम्बर जैन रत्नत्रय नसिया जी मंदिर पर पिछले आठ दिनों से चल रहे श्री सिद्ध चक्र विधान का समारोह पूर्वक समापन हो गया। जैन मुनि अमित सागर के सानिध्य में विधि विधान के साथ आठ दिवसीय सिद्ध चक्र विधान का समापन हो गया। सैकड़ों महिला, पुरुष जिनभक्तों ने इस विधान में सम्मलित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। मंगलवार को प्रातः सूर्योदय के पश्चात् स्वर्ण मुकुट धारण किए पीत वस्त्रों में इंद्र स्वरूप जिनभक्तों ने गुरु आज्ञा लेकर पाण्डुक शिला पर विराजे श्री जी का जिनाभिषेक एवं शांति धारा की। श्रद्धालुओं ने शांति धारा के प्रासुक जल को अपने नेत्रों और मस्तक पर लगाया। तत्पश्चात जिनभक्तों द्वारा देव, शास्त्र, गुरु की विधि विधान के साथ सांगितमय पूजा अर्चना की गई। जिसमें विधान के अंतिम दिन अष्ट द्रव्य के सम्पूर्ण...