सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन
मुजफ्फर नगर, जून 30 -- शिवनगर स्थित मालवीय भवन के समीप सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का रविवार को विधि-विधान से समापन हो गया। इस अवसर पर सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दीं। हवन-पूजन का कार्य कथा व्यास पंडित महेश्वर शास्त्री, रुपेंद्र शास्त्री और विशाल शास्त्री के सानिध्य में मुख्य यजमान छत्रपाल शर्मा, नीरज शर्मा, इन्द्रपाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सपत्नीक संपन्न किया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। कार्यक्रम में बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, यशपाल सिंह, विश्वबंधु, आशुतोष शर्मा एडवोकेट और संत जयकुमार जी महाराज सहित बड़ी संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.